58 कैडेटों को 10 सीजीपीए
Updated at : 05 Jun 2017 10:09 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : सीबीएसइ 10वीं बोर्ड की परीक्षा में सैनिक स्कूल से 148 कैडेट शामिल हुए थे. इसमें 58 कैडेटों ने 10 सीजीपीए हासिल कर अपनी लगन व क्षमता का परिचय दिया है. 17 कैडेटों ने 9.8 सीजीपीए हासिल किया. यहां 109 कैडेटों को ए ग्रेड मिला हैं, जबकि 33 ने ए टू हासिल किया. छह […]
विज्ञापन
कोडरमा : सीबीएसइ 10वीं बोर्ड की परीक्षा में सैनिक स्कूल से 148 कैडेट शामिल हुए थे. इसमें 58 कैडेटों ने 10 सीजीपीए हासिल कर अपनी लगन व क्षमता का परिचय दिया है. 17 कैडेटों ने 9.8 सीजीपीए हासिल किया. यहां 109 कैडेटों को ए ग्रेड मिला हैं, जबकि 33 ने ए टू हासिल किया. छह कैडेटों ने बी वन हासिल किया है. विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्राचार्य कर्नल भट्ट ने कहा कि कैडेटों के श्रम को देख कर ऐसे ही सुखद परिणाम की आशा थी. प्रशासनिक अधिकारी ले कर्नल एके रजक सेना मेडल व उप प्राचार्य स्क्वाड्रन लीडर संजय कुमार ने भी कैडेटों को बधाई दी है. विषयवार 10 सीजीपीए पानेवाले 112 कैडेटों ने आइटी में सफलता हासिल की है. सामाजिक विज्ञान में 102, अंग्रेजी में 89, गणित में 84, सामान्य विज्ञान 80, हिंदी में 74 को कैडेटों को 10 सीजीपीए हासिल हुआ. ओवरऑल 10 सीजीपीए पाने वाले कैडेटों में शिवांश भट्ट, विमल कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, प्रत्युष नारायण, मो अरशद, हर्ष नारायण, अमन कुमार, कुंदन कुमार, अंकित कुमार, मिथलेश कुमार, अंशु राज, विशाल कुमार, मुकेश कुमार आदि के नाम शामिल हैं.
नवोदय के पांच विद्यार्थियों को मिला 10 सीजीपीए
जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियो ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता हासिल की है. यहां से परीक्षा में शामिल कुल 80 बच्चों में पांच को 10 सीजीपीए, 38 को दस से 9 सीजीपीए, 24 को नौ से आठ सीजीपीए, 12 को 8 से 7 सीजीपीए तथा एक विद्यार्थी को 7 से 6 सीजीपीए मिला है. इधर चाईल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल असनाबाद के विद्यार्थियों ने भी सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. यहां तीन विद्यार्थी हिना, तरन्नुम व समीर ने 10 सीजीपीए हासिल किया है. जबकि दस ने 9.4 सीजीपीए हासिल किया है.
कोडरमा : सीबीएसइ द्वारा जारी 10वीं के परिणाम में जिले के स्कूलों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा है. झारखंड का गौरव सैनिक स्कूल के बच्चों ने अपना जलवा बरकरार रखा है. वहीं निजी स्कूलों में सबसे अच्छा प्रदर्शन मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया का रहा है.
10 सीजीपीए लाने वाले बच्चों के औसत के मामले में सैनिक स्कूल का जलवा बरकरार रहा है, तो सबसे खराब प्रदर्शन आदर्श प्लस टू उवि मधवाटांड़ का रहा है. जानकारी के अनुसार सैनिक स्कूल से कुल 148 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें से 58 बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किये हैं. कुल बच्चों का 39.18 प्रतिशत हैं. मॉडर्न पब्लिक स्कूल से परीक्षा देनेवाले कुल 75 बच्चों में से 14 ने 10 सीजीपीए प्राप्त किये है, यह प्रतिशत 18.6 है.
इसके बाद सेक्रेट हार्ट के कुल 136 में से 20 ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है, इस स्कूल का प्रतिशत 14.7 रहा है. ग्रिज़ली विद्यालय का 10 सीजीपीए लाने का प्रतिशत 11.04 रहा है. यहां से कुल 172 बच्चों में से 19 ने 10 सीजीपीए हासिल किये हैं. मेरीडियन अकादमी के 76 में से नौ बच्चों ने यानी 11.84 प्रतिशत बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किये हैं. डीएवी स्कूल की बात करें, तो 10 सीजीपीए लाने का प्रतिशत यहां 10.13 रहा है. यहां से परीक्षा देनेवाले 306 बच्चों में से 31 ने 10 सीजीपीए हासिल किये हैं. कैलाश रॉय से परीक्षा देने वाले कुल 208 बच्चों में से 12 ने 10 सीजीपीए प्राप्त किये हैं. इस स्कूल का प्रतिशत 5.78 रहा है.
10 सीजीपीए हासिल करने के मामले में सबसे खराब प्रदर्शन आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़ का रहा है. यहां से कुल 279 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा दिये थे, जिसमें से 15 बच्चों ने ही 10 सीजीपीए प्राप्त किया. इस स्कूल का प्रतिशत 5.3 रहा है. इधर, जवाहर नवोदय के 5 बच्चों को 10 सीजीपीए मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




