सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

मंगलवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बोतलों गांव निवासी अंकुश भेंगरा (18) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

तोरपा. थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटी सिमडेगा मुख्य मार्ग पर जापुद गांव के पास मंगलवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बोतलों गांव निवासी अंकुश भेंगरा (18) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अंकुश मंगलवार की रात लगभग साढ़े दस बजे अपनी बाइक से अंगराबारी से अपने गांव बोतलो लौट रहा था. जापुद गांव के पास सड़क पर गिरे पेड़ से मोटरसाइकिल टकरा गयी, जिससे अंकुश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बुधवार को तोरपा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola