ओके ::: खूंटी में स्कूल रूआर कार्यक्रम पर कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन
ओके ::: खूंटी में स्कूल रूआर कार्यक्रम पर कार्यशाला

खूंटी के सीएम एसओई कन्या विद्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर 2026 कार्यशाला की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी के सीएम एसओई कन्या विद्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर 2026 कार्यशाला की गयी. इस अवसर पर प्रमुख छोटराय मुंडा और सीओ प्रदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया. सीआरपी अजीत मिश्र ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. प्रमुख छोटराय मुंडा ने कहा कि सभी मिल कर पूरे प्रखंड में घर-घर प्रचार-प्रसार कर बच्चों का नामांकन और स्कूल में ठहराव सुनिश्चित करेंगे. सीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि जिले में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जायेगा. अभियान को सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधि, गैर शैक्षणिक संस्थान सहित सभी सहयोग करें. उन्होंने कहा कि पोषक क्षेत्र के सभी अनामांकित और क्षिजीत बच्चों का स्कूल में नामांकन शत प्रतिशत करें. मौके पर बीपीओ अजय कुमार, आषुतोष कुमार, अनिता लकड़ा, विजय कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola