नगर पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता एकजुट रहें
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय खूंटी में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में नगर पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुई.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय खूंटी में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में नगर पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुई. जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के समर्थित उम्मीदवार को सर्वसहमति से तैयार करें. नगर पंचायत के सभी वार्ड में भी सर्व सहमति से एक-एक पार्टी समर्थित उम्मीदवार तैयार करें. भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा की खूंटी नगर पंचायत का चुनाव जीतना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है. हर हाल में हमें नगर पंचायत में अपने समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाना है. उन्होंने सभी बूथ कमेटी को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. बैठक में भाजपा जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह, तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा, मदन मोहन मिश्रा, ओम प्रकाश कश्यप, अनूप साहू, ज्योतिष भगत, कृष्णानंद तिवारी, निखिल कंडुलना, रूपेश आनंद, कैलाश राम, विनोद नाग, रंदाय नाग, संजय साहू, चंद्रशेखर गुप्ता, राजेश महतो, सत्यम कुमार मिश्रा, रानी टूटी, भीम सिंह मुंडा, छोटे राय मुंडा, मदन मोहन गोप, कलिंदर राम, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










