महिला देश का नाम रोशन कर रहीं हैं : सिविल सर्जन

Edited by CHANDAN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

खूंटी स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर शोभा किस्पोट्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आज के समय में महिला देश के सर्वांगीण विकास में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ रही हैं. महिलाएं न सिर्फ अपने घर परिवार का ध्यान रखती है बल्कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, रूप से भी भाग लेकर देश को आगे बढ़ा रहे है. उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं अपने हक अधिकार के प्रति सजग रहें. उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद किशोर उरांव ने बताया कि आज के दौर में महिलाएं न सिर्फ शिक्षित हो रही है, बल्कि देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर भी पहुंच रही हैं. उन्होंने बताया कि आज महिलाएं माउंट एवरेस्ट की चोटी पर भी पहुंच रही हैं. लेबर रूम की इंचार्ज गीता कुमारी ने बताया कि आज के दौर में महिलाओं को मिले अधिकार का सही इस्तेमाल करना चाहिए. शिक्षित होकर देश को आगे बढ़ाना चाहिए. उन्होंने टीनएज प्रेगनेंसी रोकने, कम उम्र में शादी के प्रति सभी महिलाओं को जागरूक किया. जिला डाटा प्रबंधक श्वेता सिंह ने बताया कि एक महिला परिवार का विशेष भाग होता है. महिला अपने घर के काम के अलावा कार्यालय भी संभालती है. कार्यक्रम में प्लान इंडिया, सिनी संस्था, फिआ, फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन, पीरामल ग्रुप, आइसीएमआर संस्था के द्वारा टीकाकरण, परिवार नियोजन, फाइलेरिया, माहवारी स्वच्छता, पोषण आदि पर टेबल प्रदर्शनी लगायी गयी. इससे पहले डीपीएम कानन बाला तिर्की ने स्वागत भाषण और संचालन जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ उदयन शर्मा ने किया. इस अवसर पर पांच मरीजों को निश्चय किट प्रदान किया गया. मौके पर संगीता मिश्र, अमित गुप्ता, डॉ सृजिता मित्र, के श्रीनिवासन, सुमित खलखो, नागेश्वर बराइक, रोहित कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

मातृ- शिशु अस्पताल परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम B

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola