कुएं में कूदकर महिला ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
कुएं में कूदकर महिला ने की आत्महत्या

रनिया थाना क्षेत्र के तांबा गांव में बुधवार की रात कुएं में डूबने से पार्वती देवी (52) नामक महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रनिया.

रनिया थाना क्षेत्र के तांबा गांव में बुधवार की रात कुएं में डूबने से पार्वती देवी (52) नामक महिला की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया गया कि पार्वती बुधवार को परिजनों के संग रात 10 बजे के आसपास खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गयी थी. सभी सदस्यों के सोने के बाद अचानक पार्वती घर से निकलकर कुएं की ओर चली गयी और उसमें कूद गयी. पार्वती के कुआं में डूबने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पार्वती के परिजनों को दी. इसके बाद कुएं से पार्वती को निकालकर उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलने पर रनिया थाना पुलिस गुरुवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया. पार्वती के परिजनों के आवेदन पर रनिया थाना में मामले को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola