नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद का स्वागत

नगर की सरकार सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंची.
खूंटी. नगर की सरकार सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंची. इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रानी टूटी, उपाध्यक्ष शशांक शेखर सहित सभी पार्षदों का स्वागत किया. सभी का नगर पंचायत कार्यालय के बाहर स्वागत गीत गाते हुए कर्मियों ने स्वागत किया. वहीं कार्यालय के द्वार पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में अध्यक्ष रानी टूटी सहित सभी ने माल्यार्पण किया. इसके बाद नगर पंचायत सभागार में बैठक की गयी. जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद सहित नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मियों ने एक-दूसरे का परिचय प्राप्त किया. इसके अलावा विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर नगर पंचायत कार्यपालक सृष्टि दिप्रिया मिंज सहित नगर पंचायत के सभी कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










