हत्या के मामले में 39 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया
खूंटी. मुरहू थाना में 39 साल पहले दर्ज कांड संख्या 45/87 में फरार चल रहे स्थायी वारंटी आरोपी कोड़ाकेल कोठाटोली निवासी तोपाल मुंडा उर्फ तोपाल हपदगड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे सोमवार को जेल भेज दिया. उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है. जिसमें वह कई वर्षों से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी अभियान में एसडीपीओ वरुण रजक, इंस्पेक्टर फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा, पुअनि अमरजीत सिंकू, भरत भूषण पटेल और सशस्त्र बल शामिल थे. हत्या के आरोपी का 39 साल तक फरार रहना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










