शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें मतदाता : बीडीओ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के सभी गांव में चुनाव पाठशाला का आयोजन
विज्ञापन
तोरपा
प्रखंड के सभी गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर रविवार को चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया. पाठशाला में लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया. बीडीओ कुमुद कुमार झा ने तोरपा, बांसटोली में चुनाव पाठशाला में शामिल होकर लोगों को मतदान के महत्त्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र में लोगों को मिला हुआ सबसे बड़ा अधिकार है. इस अधिकार का प्रयोग मतदाता अवश्य करें. उन्होंने मतदाताओं से कहा कि आपके मतदान से देश की सरकार बनती है अतः मतदान अवश्य करें. उन्होंने मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ भी दिलायी.मगदली तोपनो घर पर करेंगी मतदान
बांसटोली गांव की मगदली तोपनो (97) अपने घर पर मतदान करेंगी. वह बीमार हैं तथा बेड पर पड़ी हैं. कही आने-जाने में असमर्थ हैं. चुनाव पाठशाला के दौरान बीडीओ कुमुद झा को मगदली के बारे में जानकारी मिली. बीडीओ उसके घर गये. मगदली ने मतदान करने की इच्छा जाहिर की. उन्होंने अनुरोध किया कि किसी तरह उसका मतदान कराने की व्यवस्था करायी जाये. बीडीओ ने उसे आश्वासन दिया कि उनका मतदान घर पर ही कराया जायेगा. बीडीओ ने मगदली की सराहना करते हुए कहा कि मतदान के प्रति उनकी जागरूकता अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी. वह एक रोल मॉडल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










