पर्यटनस्थलों में कार्यरत कर्मियों के लिए सदन में उठी आवाज

Updated:
विज्ञापन
पर्यटनस्थलों में कार्यरत कर्मियों के लिए सदन में उठी आवाज

जलप्रपातों में कार्यरत पर्यटन कर्मियों की समस्याओं को लेकर विधानसभा में आवाज उठायी है.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने झारखंड के प्रमुख जलप्रपातों में कार्यरत पर्यटन कर्मियों की समस्याओं को लेकर विधानसभा में आवाज उठायी है. विधानसभा में उन्होंने कहा कि झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा नियुक्त स्थानीय ग्रामीण कर्मी विभिन्न पर्यटन स्थलों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. हुंडरू जलप्रपात, जोनहा जलप्रपात, लोधा जलप्रपात, सीता जलप्रपात, पंचघाघ जलप्रपात, रानी जलप्रपात तथा दशम जलप्रपात जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ये कर्मी महत्वपूर्ण कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं. विधायक ने सरकार से जलप्रपातों में कार्यरत इन पर्यटन कर्मियों के जोखिमपूर्ण कार्य को देखते हुए उन्हें बीमा सुविधा, कर्मचारी भविष्य निधि, सामाजिक सुरक्षा तथा आश्रितों की नियुक्ति जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola