शिविर में ग्रामीणों ने दिये आवेदन

Updated:
विज्ञापन
शिविर में ग्रामीणों ने दिये आवेदन

कर्रा प्रखंड के कर्रा, मेहा और छाता पंचायत भवन में शुक्रवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शिविर लगाया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कर्रा.

कर्रा प्रखंड के कर्रा, मेहा और छाता पंचायत भवन में शुक्रवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शिविर लगाया गया. शिविर में खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा उपस्थित ने स्टॉलों का निरीक्षण किया. वहीं ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद किया. कर्रा पंचायत भवन में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार जनता के द्वार तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रही है. जिससे जनता सीधे विभाग से जुड़ रहे हैं. सरकार के अभियान से अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. अभियान में जनता की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग, अंचल विभाग सामाजिक सुरक्षा पेंशन पशुपालन, आंगनबाड़ी, पेयजल, आवास जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. शिविर में जनता को ऑन द स्पॉट जाति, आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत किया गया. इसके अलावा कई और योजनाओं के तहत लाभुकों को लाभ पहुंचाया गया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी, बीडीओ स्मिता नगेशिया, सीओ अन्वेषा ओना, मकसूद अंसारी, सुशील पहान, राहुल केशरी, मुखिया रश्मि लकड़ा, अजय खलखो, सुखराम मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola