बमरजा में सरहुल मिलन समारोह में जुटे ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
बमरजा में सरहुल मिलन समारोह में जुटे ग्रामीण

प्रखंड के बमरजा पंचायत मुख्यालय में शुक्रवार को सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कर्रा.

प्रखंड के बमरजा पंचायत मुख्यालय में शुक्रवार को सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया. सरहुल मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. सभी परंपरागत वेशभूषा के साथ ढोल-नागड़ा के थाप पर जमकर थिरके. पंचायत मुखिया अनूप कुजूर ने कहा कि हम आदिवासी समुदाय के लोग प्रकृति की पूजा करते हैं. प्रकृति से हमारी आस्था जुड़ी हुई है. उन्होंने सभी से प्रकृति को बचाने की अपील की. कहा कि जल, जंगल, जमीन हम सभी को मिलकर बचाना है. प्रकृति की रक्षा हम सभी समुदाय मिलजुल करना है. तोरपा विधायक प्रतिनिधि राहुल केशरी ने कहा कि प्रकृति पर्व सरहुल खुशी का पर्व है. जिसे हम सभी को मिलजुल कर मनाते हैं. समारोह में आये सभी खोड़हा मंडली को पाड़ साड़ी, पहान, ग्राम प्रधान और अतिथियों को सरना गमछा देकर कर सम्मानित किया गया. सभी खोड़हा मंडली के पाहनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुखआ फूल प्रदान किया. समारोह में अध्यक्ष अखिलेश गोप, शिव उरांव, रामप्रसाद गोप, राहुल केशरी, मेहा पंचायत मुखिया अजय खलखो, विजय होरो, सुकरा भगत, फूलचंद लोहरा, राहुल गुप्ता, रिंकू जायसवाल, विमल तिग्गा, सूरज गोप, जगदीश गोप, मनीष कुमार, भादे उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola