ePaper

तोरपा की विद्या कुमारी जिला टॉपर

Updated at : 19 Apr 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
तोरपा की विद्या कुमारी जिला टॉपर

जिले में मैट्रिक रिजल्ट के टाॅप टेन में छात्राओं ने बाजी मारी है.

विज्ञापन

खूंटी

जिले में मैट्रिक रिजल्ट के टाॅप टेन में छात्राओं ने बाजी मारी है. ज्यादातर छात्राएं ग्रामीण परिवेश की हैं. टॉप टेन में तोरपा, रनिया, कर्रा सहित खूंटी के सालेहातू की विद्यार्थियों ने जगह बनायी है. पहले स्थान पर संत अन्ना हाई स्कूल तोरपा की विद्या कुमारी है. उसे कुल 470 अंक हासिल हुआ है. उसे 94 प्रतिशत अंक मिले हैं. दूसरे स्थान पर उर्सुलाइन कॉन्वेंट हाई स्कूल खूंटी की निकिता कुमारी ने 93.40 प्रतिशत कुल 467 अंक हासिल की है. वहीं तृतीय स्थान पर गवर्नमेंट हाई स्कूल खूंटी की ज्योति मालटो को 93.20 प्रतिशत कुल 466 अंक मिले हैं.

जिले के टॉप टेन

विद्या कुमारी- संत अन्ना हाई स्कूल तोरपा- 470- 94 प्रतिशत, निकिता कुमारी- उर्सुलाइन कॉन्वेंट हाई स्कूल खूंटी- 467- 93.40 प्रतिशत, ज्योति मालटो- गवर्नमेंट हाई स्कूल खूंटी- 466- 93.20 प्रतिशत, मनु सिंह- बिरसा सरस्वती मंदिर सालेहातु- 462- 92.40 प्रतिशत, संदीप कुमार नाग- एसएस हाई स्कूल रनिया- 461- 92.20 प्रतिशत, रितु राज रानी- ज्योति कन्या उच्च विद्यालय कर्रा- 461- 92.20 प्रतिशत, रिधिमा कुमारी- उर्सुलाइन कॉन्वेंट हाई स्कूल खूंटी- 459- 91.80 प्रतिशत, विकास सिंह- एसएस हाई स्कूल रनिया- 457- 91.40 प्रतिशत, निक्की कुमारी- संत अन्ना हाई स्कूल तोरपा- 456- 91.20 प्रतिशत, निधि भास्कर- केजीबी विद्यालय कर्रा- 455- 91.20 प्रतिशत.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola