उप राष्ट्रपति 28 मार्च को उलिहातू आ सकते हैं
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन
देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को खूंटी आ सकते हैं.
विज्ञापन
खूंटी. देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को खूंटी आ सकते हैं. जानकारी के अनुसार वे 28 मार्च को भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जायेंगे. जहां वे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगे. वहीं उनके वंशज के परिवार से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वहीं से लौट जायेंगे. उनके आने की आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं दी गयी है. हालांकि जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है. उलिहातू के समीप हेलीपैड बनाया जायेगा. इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. ज्ञात हो कि वे झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं. राज्यपाल बनने के बाद भी वे उलिहातू जाकर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया था.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन