वीबीसीए ने गुरुकुल को 28 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन
वीबीसीए ने गुरुकुल को 28 रनों से हराया

खूंटी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को वीबीसीए अंडर 16 और गुरुकुल अंडर 16 के बीच मैच खेला गया. जिसमें वीबीसीए अंडर 16 ने गुरुकुल अंडर 16 को 28 रनों से पराजित किया. वीबीसीए अंडर 16 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 220 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसमें निखिल कुमार नायक ने 60, लक्की कुमार वर्मा ने 43 और अमर कुमार नाबाद 39 रनों की पारी खेला. गुरुकुल अंडर 16 की ओर से गेंदबाजी में अनुराग बरुआ ने तीन, सादहमद ने दो, हमजा शफी और आलोक राज बड़ाइक ने एक-एक विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी गुरुकुल अंडर 16 ने 29.2 ओवरों मे 10 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी. जिसमें आमिर अंसारी ने 29, शेख सदमन ने 28 और अर्पण पंडित ने 27 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में वीबीसीए अंडर 16 की ओर से सैयद रेहान अली और लक्की कुमार वर्मा ने दो-दो, अमर कुमार प्रिंस और सार्थक यादव ने एक-एक विकेट लिये. अमर कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola