संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला जुलूस

Updated:
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला जुलूस

खूंटी में संयुक्त किसान मोर्चा झारखंड द्वारा जुलूस निकाला गया.

विज्ञापन

खूंटी. किसान आंदोलन की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर खूंटी में संयुक्त किसान मोर्चा झारखंड द्वारा जुलूस निकाला गया. इसके तहत खूंटी कचहरी मैदान से समाहरणालय तक जुलूस निकाला गया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, किसान आंदोलन और केंद्र सरकार के समझौते को लागू करने, पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोलने, लेबर कोड रद्द करने, किसानों का कर्ज माफ करने, हाथियों के आतंक से निजात दिलाने सहित अन्य मांगों को रखा. मौके पर प्रदीप गुड़िया, कल्याण गुड़िया, राखोहरी चौधर��, सदानंद स्वांसी, संतोष ब़ोदरा, महादेव मुंडा सहितअन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola