ePaper

डायरिया का प्रकोप : तमाड़ प्रखंड के डोम्बोडीह में दो महिलाओं की मौत, 163 बामीर

Updated at : 23 Jun 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
डायरिया का प्रकोप : तमाड़ प्रखंड के डोम्बोडीह में दो महिलाओं की मौत, 163 बामीर

प्रखंड के डोम्बोडीह गांव में डायरिया ने गंभीर रूप ले लिया है.

विज्ञापन

तमाड़. प्रखंड के डोम्बोडीह गांव में डायरिया ने गंभीर रूप ले लिया है. इस बीमारी से अब तक दो महिला कमला देवी (69) और भदरी देवी (60) की मौत हो चुकी है. लगातार बढ़ते मामलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव में कैंप लगाकर इलाज कर रही है. अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार डोम्बोडीह में डायरिया के 105 मरीज चिन्हित किये गये हैं. गांगो गांव में 55 मरीज, चिरगालडीह में 02 व पुंडीदीरी में 01 मरीज की पुष्टि हुई है.

इलाज में जुटी है स्वास्थ्य विभाग की टीम

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सावित्री कुजूर ने बताया कि स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है. प्रभावित गांवों में ओआरएस, जिंक टैबलेट, स्वच्छ पेयजल वितरण और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. एएनएम और स्वास्थ्य मित्रों की टीम भी दिन-रात कार्यरत है.

सिविल सर्जन ने सीएचसी पहुंच की स्थिति की समीक्षा

इस बीच रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने डायरिया से हुई मौत की जानकारी ली और पीड़ितों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो, इसका सख्त निर्देश दिया. उन्होंने मेडिकल टीम को मरीजों की समीक्षा और समुचित चिकित्सा सुनिश्चित करने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHAM HALDAR

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

SHUBHAM HALDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola