जेल भेजे गये लकड़ी के साथ धराये दो लोग

Published by : SATYAPRAKASH PATHAK Updated At : 18 Aug 2025 8:54 PM

विज्ञापन

शहर के तोरपा रोड से अवैध रूप से लकड़ी के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

खूंटी. शहर के तोरपा रोड से अवैध रूप से लकड़ी के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. आरोपियों में गनालोया निवासी सावर गंझू और सोल्जर महतो शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से छह पीस सखुआ का चीरा हुआ लकड़ी और चार पीस गम्हार का पटरा बरामद की है. उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत वाद दायर कर जेल भेज दिया गया. पुलिस अवैध रूप से लकड़ी के खरीद-बिक्री में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी छानबीन कर रही है.

पर्यटकों के लिए खोला गया पंचघाघ जलप्रपात

खूंटी. मुरहू स्थित पंचघाघ जलप्रपात को सोमवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. इसके साथ ही अब पर्यटक पंचघाघ में भ्रमण कर खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा सकेंगे. इससे पहले पिछले दो महीने से हो रही बारिश के कारण सुरक्षा कारणों से पंचघाघ जलप्रपात को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था. अब बारिश कम होने के कारण पंचघाघ का जलस्तर कुछ कम हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola