थाना प्रभारी पर हमला करने के दो और आरोपी गये जेल

Updated:
विज्ञापन
थाना प्रभारी पर हमला करने के दो और आरोपी गये जेल

रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल पर हमला करने के दो और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

खूंटी. रनिया थाना क्षेत्र के लोहागड़ा में आयोजित डाइर मेला में रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल पर हमला करने के दो और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बरकटोली डिग्री गांव निवासी भिन्सेंट कोनगाड़ी और सिदम गांव निवासी मीना कंडुलना शामिल हैं. दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ज्ञात हो कि दो नवंबर को डाईर मेला में शराब भट्टी में हुए विवाद को शांत कराने गये थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल पर भीड़ ने हमला कर दिया था. जिसमें वे बुरी तरह से जख्मी हो गयी थे. उक्त घटना में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola