सड़क दुर्घटना में दो की मौत, बच्ची घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो की मौत, बच्ची घायल

खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटी-तमाड़ पथ में सिम्बुकेल के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटी-तमाड़ पथ में सिम्बुकेल के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में सरीदकेल निवासी विश्राम मुंडा और बीरसिंह मुंडा शामिल हैं. वहीं चार वर्षीय बच्ची एंजेल नाग गंभीर रूप से घायल है. उसका प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल में करने के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. दुर्घटना शुक्रवार शाम की है. जानकारी के अनुसार तीनो एक ही बाइक जेएच 01 सी आर 5043 में सवार होकर खूंटी की तरफ से सरीदकेल स्थित अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में सामने से आ रहे कंटेनर एमएच 43सी ए 1399 से टक्कर हो गयी. जिसमें दुर्घटनास्थल पर विश्राम मुंडा की मौत हो गयी. वहीं गंभीर रूप से घायल बीरसिंह मुंडा और एंजेल नाग को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने बीरसिंह मुंडा को मृत घोषित कर दिया. जबकि एंजेल नाग को रेफर कर दिया गया. दुर्घटना के बाद परिजन और आक्रोशित लोगों ने खूंटी-तमाड़ पथ को जाम कर दिया. परिजन मुआवजा की मांग कर रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही सीओ प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी मोहन कुमार, तिरला पंचायत के मुखिया फागू मुंडा, झामुमो के शंकर सिंह मुंडा सहित कई लोग पहुंचे. काफी समझाने के बाद जाम हटाया गया. जाम के कारण लगभग एक घंटे से अधिक देर तक सड़क जाम रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola