वृद्ध दंपति की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
वृद्ध दंपति की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

चार लोगों ने मिलकर 14 नवंबर को की थी लांदूप नीचे टोली में वृद्ध दंपति की हत्या

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदूप नीचे टोली में वृद्ध दंपति की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. उसकी हत्या गांव के ही चार लोगों ने मिलकर 14 नवंबर को की थी. हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में गांव के ही कांडे नाग और जयलाल मुंडा शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक टांगी और एक तोनो बरामद किया है. उक्त जानकारी शुक्रवार को एसडीपीओ वरुण रजक ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी कांडे नाग का चाचा दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी. जिसे लेकर मृतक गौरी देवी अक्सर ताना मारती और गाली-गलौज करती थी. इसी से क्षुब्ध होकर कांडे नाग और जयपाल मुंडा ने अन्य दो सहयोगियों से मिलकर गौरी देवी और उसके पति कानू मुंडा की हत्या कर दी. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों अपने-अपने ही घर में रह रहे थे. पुलिस ने अनुसंधान कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी अभियान में एसडीपीओ वरुण रजक, मारंगहादा इंस्पेक्टर फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, थाना प्रभारी शंकर कुमार विश्वकर्मा, संतोष रजक, मनोज कुमार यादव, कृष्णकांत मेहता, विमल तिग्गा, तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल शामिल थे.

चार लोगों ने मिलकर 14 नवंबर को की थी लांदूप नीचे टोली में वृद्ध दंपति की हत्या B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola