ePaper

तिरंगा हमारी आन, बान व शान का प्रतीक : अर्जुन मुंडा

Updated at : 13 Aug 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
तिरंगा हमारी आन, बान व शान का प्रतीक : अर्जुन मुंडा

तोरपा में निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने की शिरकत

विज्ञापन

तोरपा में निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने की शिरकत तोरपा. तिरंगा हमारा अभिमान है. यह सिर्फ हमारी आजादी का ही नहीं, बल्कि हमारी आन, बान व शान का प्रतीक है. यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को तोरपा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में कही. उन्होंने कहा कि तिरंगा आजादी का प्रतीक है. यह पूरे देशवासियों का प्रिय है, जिस पर देशवासी गर्व करते हैं. श्री मुंडा ने कहा कि झारखंड के इस क्षेत्र से कई लोग सेना में रह कर देश की सेवा में लगे हैं. वे कई बार नापाक इरादेवालों का शिकार होते हैं. उन्हें खोने का दर्द तो होता है, पर खुशी इस बात की होती है कि वो भारत माता के चरणों में शीश कटा कर लौटे हैं और हमें गौरवान्वित करते हैं. आज इस यात्रा के माध्यम से दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि देश को किसी तरह नुकसान पहुंचाने की कोशिश कोई करेगा, तो बचाव के लिए हम कतार में खड़े हैं. ये चेतना का स्वर आने वाले भारत के निर्माण का स्वर है. उन्होंने यात्रा में शामिल विद्यार्थियों से कहा कि वे पढ़ लिख कर ऐसा नागरिक बने, जिस पर देश गर्व करे. उन्होंने कहा कि आप समर्थ बनेंगे, तो देश समर्थ बनेगा. आप इस देश की ताकत हैं. उन्होंने कहा कि आज अमेरिका प्रतिबंध की बात कर रहा है, पाकिस्तान धमकी दे रहा है, पर भारत किसी की भी तरह की परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार बैठा है. इसके पूर्व प्रखंड मैदान से तिरंगा यात्रा निकली गयी, जो मेन रोड, महावीर चौक, हिल चौक होते हुए भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल तक पहुंची. यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद यात्रा समाप्त हो गयी. यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे. यात्रा में श्री हरि हाई स्कूल के विद्यार्थी 51 फीट का तिरंगा लेकर शामिल हुए. यात्रा में पूर्व विधायक कोचे मुंडा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया, संतोष जायसवाल, आनंद राम महतो, अनूप साहू, अरुण चंद्र गुप्ता, कलीम खान, नीरज पाढ़ी, नीरज जायसवाल, दीपक तिग्गा, केशव कुमार, रामानंद साहू, पुरेंद्र मांझी, संतोष त्रिपाठी, शशांक राय, निखिल कंडुलना, गंदौरी गुड़िया, जूनिका गुड़िया, अमृता देवी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola