निबंधन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं

Updated:
विज्ञापन
निबंधन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं

जन्म-मृत्यु विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. उपायुक्त सह जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) आर रॉनिटा के निर्देश पर मंगलवार को डीआरडीए सभागार में नागरिक निबंधन प्रणाली (सीआएस) जन्म-मृत्यु विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गयी. उद्घाटन अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा ने किया. उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु का समय पर तथा शुद्ध निबंधन अत्यंत आवश्यक है. यह न केवल नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि आधार कार्ड निर्माण, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, मतदाता सूची में नामांकन, संपत्ति हस्तांतरण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी सहायक होता है. उन्होंने कहा कि निबंधन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर निबंधन करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया गया कि यह कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडों और नगर पंचायत क्षेत्रों में कार्यरत निबंधकों की क्षमता संवर्द्धन हेतु आयोजित किया गया है. प्रशिक्षण में ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग, दस्तावेज सत्यापन, त्रुटि सुधार और आमजन को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने सहित अन्य की जानकारी दी गयी. मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला रजिस्ट्रार, कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सहित अन्य उपस्थित थे.

नागरिक निबंधन प्रणाली जन्म-मृत्यु विषय पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola