बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन युवक घायल

रांगा माटी के पास शनिवार की शाम बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

खूंटी. अड़की थाना क्षेत्र के तमाड़-नौड़ी पुरना नगर रोड में रांगा माटी के पास शनिवार की शाम बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गये. घायलों में शिवचरण मुंडा, राजेंद्र मुंडा और गुलशन मुंडा शामिल हैं. जानकारी के अनुसार तीनों बाइक में सवार होकर तमाड़ बाजार से अपने गांव सोनपुर जा रहे थे. इसी क्रम में तमाड़ नौढ़ी पुरना नगर रोड में रांगा माटी के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें गिरने से तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और उन्हें इलाज के लिए अड़की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल शिवचरण मुंडा और राजेंद्र मुंडा को खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola