ePaper

मरांग गोमके की जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम

Updated at : 02 Jan 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
मरांग गोमके की जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की शनिवार को जयंती मनायी जायेगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की शनिवार को जयंती मनायी जायेगी. उनके पैतृक गांव खूंटी के टकरा में समारोह का आयोजन किया जायेगा. समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित अन्य लोग शामिल होंगे. सभी गांव में स्थित जयपाल सिंह मुंडा के समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण करेंगे. उनकी जयंती के अवसर पर मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. बदल रही है गांव की तस्वीर : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के गांव की तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है. गांव में प्रवेश करने से पहले ही मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा लगायी गयी है. गांव तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण किया जा चुका है. गांव के मैदान में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया है. वहीं गांव में सिंचाई और पेयजल के लिए चेकडैम और इस्टर्न स्टोरेज पाउंड का निर्माण किया गया है. इसके अलावा गांव में कई और विकास कार्य किये गये हैं.

ओलिंपिक हॉकी में भारत को दिलाया था पहला स्वर्ण :

तीन जनवरी 1903 को जन्मे जयपाल सिंह मुंडा को मरांग गोमके की उपाधि दी गयी. वे भारतीय आदिवासी और झारखंड आंदोलन के सर्वोच्च नेता थे. वे राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद और हॉकी में ऑक्सफोर्ड ब्लू का खिताब जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी थे. उनके कप्तानी में भारत ने 1928 में एम्सटर्डम में आयोजित ओलिंपिक के हॉकी में पहला स्वर्ण पदक हासिल किया था. इसके अलावा वे अंग्रेजों के समय देश के सर्वोच्च सरकारी पद भारतीय सिविल सेवा पद भी चयनित हुए थे. माना जाता है कि हॉकी के लिए उन्होंने आइसीएस की नौकरी छोड़ दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola