राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक

Updated:
विज्ञापन

डालसा सचिव ने जिले के विभिन्न बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

खूंटी. आगामी 14 मार्च को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के प्री-लिटिगेशन मामलों के अधिक से अधिक निष्पादन को लेकर बुधवार को डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने जिले के विभिन्न बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में बैंक के प्री-लिटिगेशन मामलों का निष्पादन करने के लिए कहा. मुख्य रूप से ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, वसूली सहित अन्य वाद का निष्पादन करने की अपील की. बैंक अधिकारियों को लोक अदालत को लेकर उपयुक्त मामलों की समय पर पहचान, पक्षकारों को विधिवत नोटिस तामील कराने और समझौते के लिए सक्षम पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि विगत राष्ट्रीय लोक अदालत में खूंटी जिले में कुल 642 मामलों का निष्पादन किया गया था. उन्होंने 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करने का लक्ष्य दिया. मौके पर जिले के विभिन्न बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola