युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सालु कंडुलना ने घर के अंदर मंगलवार की रात साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के मरचा खरवाटोली गांव में 19 वर्षीय सालु कंडुलना ने घर के अंदर मंगलवार की रात साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर रनिया थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. खबर लिखे जाने तक आत्महत्या करने के कारण का खुलासा नहीं हो सका था. इस संबंध में मृतक के परिजनों का आवेदन पर रनिया थाना मे यूडी केस दर्ज किया गया है. मृतक सालु मूल रूप से रनिया थाना क्षेत्र के कुल्हई गांव का रहने वाला है. वह कुछ दिनों से मरचा खरवा टोली में अपने रिश्तेदार के घर में रहता था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










