ePaper

ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की

Updated at : 09 Sep 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की

ग्रामीणों ने मंगलवार को मरचा मिशन से खरवाटोली भाया पौजे तीन किलोमीटर सड़क की श्रमदान से मरम्मत की.

विज्ञापन

तोरपा. प्रखंड की मरचा पंचायत के खरवाटोली के ग्रामीणों ने मंगलवार को मरचा मिशन से खरवाटोली भाया पौजे तीन किलोमीटर सड़क की श्रमदान से मरम्मत की. भारी बारिश के बाद कच्ची सड़क में कई जगह गड्ढे बन गये थे. जिसके कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी हो रही थी. गांव तक चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पाता था. बीमार व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था. ग्रामीणों ने बैठक कर जर्जर सड़क को मरम्मत करने का निर्णय लिया तथा श्रमदान कर सड़क की मरम्मत कर चलने लायक बनाया. श्रमदान के मौके पर बिरसा तोपनो, प्रवीण तोपनो, कोमल तोपनो, अलबन तोपनो, अनिल तोपनो, जयकांत तोपनो, भीमा तोपनो, अशिशन तोपनो, नामलेन तोपनो, जीवन तोपनो, सेम लुगुन, पौलुस भेंगरा आदि सहित गांव के महिला पुरुष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola