अरुणाचल प्रदेश से आयी टीम ने किया दौरा

Updated:
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश से आयी टीम ने किया दौरा

अरुणाचल प्रदेश के छह सदस्यीय टीम भ्रमण के लिए झारखंड पहुंची है.

विज्ञापन

खूंटी. अरुणाचल प्रदेश के छह सदस्यीय टीम भ्रमण के लिए झारखंड पहुंची है. आदिवासी छात्र संघ खूंटी के जिला अध्यक्ष दुबराज सिंह मुंडा के नेतृत्व में सभी का बिरसा फुटबॉल स्टेडियम में स्वागत किया गया. उन्हें झारखंडी गमछा देकर सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि बरसों पहले इनके पूर्वज झारखंड से अरुणाचल प्रदेश में जाकर बस गये थे. इन लोगों को झारखंड के मिट्टी, यहां की सभ्यता-संस्कृति खींच लायी. दुबराज सिंह मुंडा के नेतृत्व में टीम ने डोंबरी बुरू, उलीहातू और तोरपा का दौरा किया. अरुणाचल प्रदेश से आए लोगों में राजीव मुंडा, विशाल मुंडा, चुमकी सोरेन विक्रम मुंडा, बीरू मुंडा और वीरेन मुंडा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola