भारी बारिश में स्कूल का भवन गिरा

Updated:
विज्ञापन
भारी बारिश में स्कूल का भवन गिरा

कर्रा प्रखंड के जीइएल मध्य विद्यालय जुरदाग का स्कूल भवन भारी बारिश से गिर गया.

विज्ञापन

खूंटी.

कर्रा प्रखंड के जीइएल मध्य विद्यालय जुरदाग का स्कूल भवन भारी बारिश से गिर गया. स्कूल की दीवार सहित छत नीचे गिर गयी. घटना शनिवार की रात को हुई. जिसके कारण किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. रविवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा स्कूल पहुंचे. उन्होंने स्कूल में हुए नुकसान का जायजा लिया. इस दौरान स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि स्कूल में 275 के करीब बच्चे नामांकित हैं. क्षतिग्रस्त भवन में कुल छह कमरे थे. यह भवन बहुत पुराना था. भवन के गिर जाने के बाद अब विद्यार्थियों को पढ़ाने में परेशानी होगी. स्कूल के शिक्षक और ग्रामीणों ने विधायक से स्कूल के लिए नया भवन बनाने की मांग की. इस पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि स्कूल भवन के निर्माण में सहयोग किया जायेगा. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जायेगी. मौके पर बिरेंद्र सिंह, अनमोल सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola