चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें : डीडीसी

उपविकास आयुक्त श्याम नारायण राम की अध्यक्षता में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गयी.
स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गयी प्रतिनिधि, खूंटी उपविकास आयुक्त श्याम नारायण राम की अध्यक्षता में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गयी. इस दौरान डीडीसी ने सभी चिकित्सकों का नया रोस्टर सूचना पट पर दर्शाने के लिए कहा है. वहीं, चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सदर अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्र में बायो मेडिकल वेस्ट का निर्देश करने के लिए कहा है. वहीं, सभी अस्पतालों की साफ-सफाई और चिकित्सीय सुविधा दुरुस्त रखने के लिए कहा. डीडीसी ने कहा कि जिस प्रखंड में लक्ष्य के अनुसार आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, वहां कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनायें. तोरपा, मुरहू, कर्रा और रनिया में एक्स-रे मशीन को अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से शीघ्र अधिष्ठापित करायें. अड़की व रनिया में एमटीसी खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार करें. प्रखंडों में रोगी कल्याण समिति की हर माह बैठक करें और बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल करें. उन्होंने रनिया, अड़की और कर्रा में आइपीडी की संख्या बढ़ाने, निरंतर मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने, मुरहू में संस्थागत प्रसव लक्ष्य के अनुरूप बढ़ाने का निर्देश दिया. इसके अलावा सेंगो साथी व्हाट्सएप्प चैट बॉक्स का प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया. जिले में चल रहे 108 एंबुलेंस के प्रतिनिधि को अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष प्रतिवेदन के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया. मौके पर एसडीओ दीपेश कुमारी, सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




