झारखंड आंदोलनकारी अपनी पहचान को मोहताज : मोर्चा

Updated at : 10 Mar 2025 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड आंदोलनकारी अपनी पहचान को मोहताज : मोर्चा

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा जिला कमेटी का सम्मेलन सोमवार को खूंटी क्लब में हुआ. 24 मार्च को विधानसभा घेराव-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का विधानसभा घेराव और प्रदर्शन 24 को प्रतिनिधि, खूंटी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा जिला कमेटी का सम्मेलन सोमवार को खूंटी क्लब में हुआ. 24 मार्च को विधानसभा घेराव-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. घेराव-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जिले से लोगों के शामिल होने का निर्णय लिया गया. विधानसभा घेराव-प्रदर्शन के माध्यम से झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान, रोजी-रोजगार और नियोजन की गारंटी और जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपया देने की मांग रखी जायेगी. बैठक में जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सामुएल संगा, बलराम मांझी, कंचन होरो, सचिव राजेन कुजूर, उप सचिव मनोज गोप, कोषाध्यक्ष महबूब अंसारी, उप कोषाध्यक्ष अनवर जावेद, संगठन सचिव सूरज गोप, मीडिया प्रभारी अजय सिंह, जिला संयोजक बदरी साहू और जावेद पाशा को चुना गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के संस्थापक और प्रधान सचिव पुष्कर महतो उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी आज भी उपेक्षित जीवन जी रहे हैं. अपनी पहचान के लिए मोहताज हो गए हैं. झारखंड के आंदोलनकारी अपना अधिकार लेकर रहेंगे. कार्यक्रम को केंद्रीय उपाध्यक्ष इजहार राही, जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर महेंद्र खलखो, राजेंद्र मनोज राम, सुदर्शन भोक्ता, मंगल देव मुंडा, कंचन कुमार होरो, बुधराम मुंडा, जोसेफ धान, एंथोनी लकड़ा, बसंत पूर्ति सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola