मुखिया ने किया पीडीएस दुकान का निरीक्षण

Updated at : 10 Mar 2026 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया ने किया पीडीएस दुकान का निरीक्षण

मुखिया सुखराम सरूकद ने पीडीएस दुकान इंदीपीढ़ी (सहेली महिला मंडल) का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू की इंदीपीढ़ी पंचायत में मंगलवार को मुखिया सुखराम सरूकद ने पीडीएस दुकान इंदीपीढ़ी (सहेली महिला मंडल) का निरीक्षण किया. उन्होंने खाद्यान्न के स्टॉक, वितरण पंजी तथा वजन माप की व्यवस्था की जांच की. मुखिया सुखराम सरूकद ने उपस्थित लाभुकों से राशन वितरण की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार योग्य लाभुकों तक योजनाओं का उचित लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सभी लाभुक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इसकी जानकारी पंचायत को दें. मुखिया ने पीडीएस दुकान संचालक को सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शिता और नियमितता के साथ राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola