सरहुल महोत्सव 21 को मनायेगी सरहुल पूजा महासमिति

Updated at : 15 Mar 2026 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
सरहुल महोत्सव 21 को मनायेगी सरहुल पूजा महासमिति

खूंटी में अलग-अलग समितियों द्वारा अलग-अलग समय पर सरहुल मनाया जायेगा.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी में अलग-अलग समितियों द्वारा अलग-अलग समय पर सरहुल मनाया जायेगा. खूंटी में सरहुल पूजा महासमिति के द्वारा 21 मार्च को सरहुल महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर रविवार को सरहुल पूजा महासमिति की बैठक सरना स्थल दुलवा में सनिका तिड़ु की अध्यक्षता में की गयी. इस अवसर पर महासमिति के अध्यक्ष सनिका तिड़ु ने कहा कि 19 मार्च को घर-आंगन और सरना स्थलों की साफ-सफाई, लिपाई-पोताई कर नया सरना झंडा लगाया जायेगा. तालाब और नदियों से मछली-केकड़ा पकड़े जायेंगे. इसके बाद शाम को पूर्वजों को अर्पित की जायेगी. 20 मार्च को उपवास रखा जाएगा और शाम को सरना स्थलों में नये घड़ों में शगुन जल रख कर पूजा-पाठ किया जाएगा. 21 मार्च को सुबह सरना स्थलों में पूजा-पाठ की जाएगी और तत्पश्चात पहानों की अगुवाई में मंडलियां दोपहर दो बजे स्थानीय कचहरी मैदान में पहुंचेगी. वहां से शोभायात्रा निकाली जायेगी. जो नेताजी चौक तक जाएगी और पुनः कचहरी मैदान वापस आकर समाप्त होगी. सरहुल शोभायात्रा में 201 पहनों और पहनाइयों की अगुवाई में विभिन्न गांवों के 111 मंडलियां ढोल-नगाड़े, सरना झंडा, सखुआ फूल एवं झांकियां के साथ शामिल होंगे. महासमिति में अध्यक्ष सनिका तिड़ू, उपाध्यक्ष विश्राम टुटी, सोमरा मुंडा, सुभासिनी पुर्ती, महासचिव बिरसा कंडीर, बसंती हुन्नी पुर्ती, सचिव रेशमा मिंजूर, सह सचिव मंगरा बारजो तथा कोषाध्यक्ष दीपा ढोढरय सहित अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola