कोड़ाकेल में लोटन सेवा के साथ मंडा पूजा शुरू

मुरहू के कोड़ाकेल में पांच दिवसीय सार्वजनिक मंडा पूजा की शुरुआत की गयी. पूजा के पहले दिन भोक्ताओं ने लोटन सेवा की.
प्रतिनिधि, खूंटी मुरहू के कोड़ाकेल में पांच दिवसीय सार्वजनिक मंडा पूजा की शुरुआत की गयी. पूजा के पहले दिन भोक्ताओं ने लोटन सेवा की. उन्होंने जमीन में लेट कर भगवान शिव के मंदिर की परिक्रमा कर अपनी श्रद्धा को प्रकट किया. पूजा के तहत शनिवार को जागरण और रविवार को फूलखुंदी किया जायेगा. वहीं, दिन में झूलन के साथ मंडा पूजा का समापन होगा. ज्ञात हो कि कोड़ाकेल में मंडा पूजा हर साल मई में किया जाता है. इसमें चार गांव के भोक्ता प्रवेश करते हैं. भोक्ता पांच दिनों तक भगवान शिव की आराधना में लीन रहेंगे. मंडा पूजा को सफल बनाने में पुरेंद्र पांडेय, महेंद्र हाजम, संजय सिंह, हीरा सिंह, धनंजय महतो, धनंजय सिंह, धीरज महतो, मुकेश महतो, गणराज महतो, बकेंद् कुमार, बाल कुमार महतो, मोहन महतो, संदेशाह प्रधान, सकलदीप महतो, कुलदीप महतो, सकलदेव हाजम सहित अन्य जुटे हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










