प्रशिक्षण के बाद 400 शिक्षक बने आरोग्य दूत

Updated at : 10 May 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बाद 400 शिक्षक बने आरोग्य दूत

झारखंड शिक्षा परियोजना और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के तकनीकी सहयोग से जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ.

विज्ञापन

पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन

प्रतिनिधि, खूंटी

झारखंड शिक्षा परियोजना और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के तकनीकी सहयोग से जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ. कुल 400 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया. सभी शिक्षक अपने विद्यालयों में आरोग्य दूत की भूमिका निभायेंगे. प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय स्वास्थ्य व कल्याण कार्यक्रम के 16 मॉड्यूलों पर जिला स्तरीय साधनसेवी नरेश कुमार महतो, संजय एलरिक इक्का, नीरज पाठक, राजेश तिर्की, ललित किशोर नाग और सुनीता गुड़िया ने प्रशिक्षण प्रदान किया. सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव कुमार ने पंजी संधारण, केस स्टडी निर्माण और मासिक रिपोर्टिंग पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया. समापन समारोह में उपस्थित जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक प्रत्येक मंगलवार को विद्यालयों में इस कार्यक्रम का एक सत्र संचालित करेंगे. इसके अतिरिक्त, विद्यालय की समय-सारणी, अभिभावक बैठकों व विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठकों में भी इन मॉड्यूलों को शामिल किया जायेगा. उन्होंने कहा कि विद्यालय स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम बच्चों में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. पूरा विश्वास है कि आरोग्य दूत शिक्षक बच्चों के समग्र विकास में प्रभावशाली भूमिका निभायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola