नमाज में लोगों ने अमन-चैन की दुआयें मांगी

Updated:
विज्ञापन
नमाज में लोगों ने अमन-चैन की दुआयें मांगी

कर्रा, गोविंदपुर, बिरदा, बरवादाग और लोधमा में सोमवार को धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा, गोविंदपुर, बिरदा, बरवादाग और लोधमा में सोमवार को धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया. कर्रा ईदगाह, गोविंदपुर ईदगाह, बिरदा, लोधमा और बरवादाग मस्जिद में सुबह नमाज अदा की गयी. नमाज में सभी लोगों ने क्षेत्र की खुशी, क्षेत्र में अमन-चैन और खैरो-बरकत, विशेषकर फिलिस्तीनी मुस्लिम बच्चे और औरतों की हिफाजत के लिए दुआयें मांगी गयी. वहीं, जगह-जगह पर चौक-चौराहों को सजाकर ईद की खुशी मनायी गयी. घर-घर में सेवई और तरह-तरह के पकवान बनाये गये. सभी धर्म के लोगों ने एक-दूसरे को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी. बीडीओ स्मिता नगेशिया, सीओ वंदना भारती, कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार, जरिया गढ़ थाना प्रभारी राजू कुमार सहित पुलिस बल के जवान तैनात रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola