मोदी की गारंटी से देश का होगा विकास : अर्जुन

देश का भविष्य नरेंद्र मोदी के हाथों में पुनः सौंपकर देश को सुरक्षित रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनना है.
तोरपा देश का भविष्य नरेंद्र मोदी के हाथों में पुनः सौंपकर देश को सुरक्षित रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनना है. क्योंकि देश का भविष्य नरेंद्र मोदी है संवार रहे हैं. उक्त बातें खूंटी से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को तोरपा प्रखंड में चुनाव प्रचार के दौरान कही. श्री मुंडा प्रखंड के ओकड़ा, पंडरा, डोड़मा, सोंदारी, तिरला, सोनपुरगढ़, कुमांग, चम्पाबहा, लोहाजिमी, तपकारा, ममरला आदि गांव में चुनाव प्रचार किया. अतः इस तरह के झूठ में ना पड़ें. चुनाव प्रचार के दौरान,पंडरा, डोड़मा, तपकारा, तोरपा में कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा. अभियान में विधायक कोचे मुंडा, विधानसभा प्रभारी अरुण चंद्र गुप्ता, संतोष जायसवाल, शशांक राय, परमानन्द कश्यप, पूरेंद्र मांझी आदि शामिल थे. सोमा मुंडा व सानिका पाहन से मिले अर्जुन : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तोरपा दौरा के क्रम में लोहाजिमी गांव पहुंचकर कोयल कारो संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सोमा मुंडा से मिले तथा उनका कुशल क्षेम पूछा. सोमा मुंडा विगत कई महीनों से अस्वस्थ हैं. उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. श्री मुंडा चम्बाबाहा गांव पहुंचकर सरना समाज के अगुवा नेता सानिका पाहन से भी मिले तथा उनका हालचाल लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










