पूरे छोटानागपुर में बुरूडीह गिरजाघर से फैला है प्रभु यीशु का संदेश : आर्च बिशप

Updated at : 02 Mar 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
पूरे छोटानागपुर में बुरूडीह गिरजाघर से फैला है प्रभु यीशु का संदेश : आर्च बिशप

खूंटी जिले के अंतिम छोर पर स्थित कोचांग के बुरूडीह में स्थित गिरजाघर की 150वीं वर्षगांठ रविवार को मनायी गयी.

विज्ञापन

कोचांग बुरूडीह के गिरजाघर की 150वीं वर्षगांठ मनी

प्रतिमा अनावरण, पत्थरगड़ी और गिरजाघर का उदघाटन

मुंडारी भाषा में रचित बाइबल का किया अनावरण

प्रतिनिधि, खूंटी

खूंटी जिले के अंतिम छोर पर स्थित कोचांग के बुरूडीह में स्थित गिरजाघर की 150वीं वर्षगांठ रविवार को मनायी गयी. इस अवसर पर गिरजाघर स्थित मैदान में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अनुष्ठाता के रूप में रांची महाधर्म प्रांत के आर्च बिशप भिनसेंट आइंद उपस्थित थे. उनकी अगुवाई में विशेष प्रार्थना की गयी. उन्होंने कोचांग बुरूडीह गिरजाघर को बनाने वाले फादर ऑगस्टस स्टॉकमैन की प्रतिमा का अनावरण कर आशीष दिया. वहीं, गिरजाघर में पत्थरगड़ी का अनावरण किया गया. पत्थरगड़ी में गिरजाघर के इतिहास को दर्शाया गया. इसके साथ ही फादर फादर ऑगस्टस स्टॉकमैन मेमोरियल स्टेज और एक छोटे गिरजाघर का उदघाटन किया गया. गिरजाघर परिसर में आर्च बिशप भिनसेंट आइंद की अगुवाई में विशेष मिस्सा का आयोजन किया गया. इस दौरान उन्होंने गिरजाघर के इतिहास को बताया. उन्होंने कहा कि यह छोटानागपुर क्षेत्र का पहला गिरजाघर है. यहीं से यीशु का संदेश पूरे छोटानागपुर में फैला. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं, मुंडारी में रचित बाइबल का भी अनावरण किया गया. वर्षगांठ कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन व सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, विधायक विकास मुंडा और विक्सल कोनगाड़ी भी शामिल हुए. उन्होंने गिरजाघर की वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी. वहीं, गांव तक के लिए सड़क एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया.

बुरुडीह में वर्ष 1875 में बना था गिरजाघर

ज्ञात हो कि कोचांग के बुरूडीह में स्थित गिरजाघर आरसी मिशन का पहला गिरजाघर है. इसकी स्थापना फादर ऑगस्टस स्टॉकमैन ने 1875 में कराया था. कार्यक्रम में मुख्य रूप से खूंटी धर्म प्रांत के बिशप विनय कंडुलना, पूर्व आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो, हजारीबाग धर्मप्रांत बिशप आनंद जोजो, डालटनगंज धर्मप्रांत बिशप थियोडोर मास्करेंहंस, बिशप तेलेस्फोर पिलुंग, बिशप लिनुस पिंगल एक्का, बिशप अंतोनिस, पोर्ट ब्लेयर के बिशप बिशु हसम सिल्वाराज, रांची प्रोविन्सल फादर अजीत कुमार खेस सहित जमशेदपुर, बिलासपुर के प्रोविन्सल, खूंटी के वीकर जनरल फादर बिशु बेंजामिन आइंद, संत अन्ना की मदर जनरल लिलि ग्रेस तोपनो, संत अन्ना, उर्सुलाइन, हॉली क्रॉस सिस्टर प्रोविन्सल सहित अन्य उपस्थित थे.

गिरजाघर का संक्षिप्त इतिहास

1874- फादर अगस्तुस स्टॉकमन का तुतुय गांव में आगमन

1875- बुरूडीह कोचांग पल्ली की स्थापना

1875- क्रूस की पुत्रियां धर्म समाज की बहनों का आगमन

1877-1886 फादर जोन फियरेंस का कार्यकाल

1895-1999- बरूडीह कोचांग पल्ली बंद रहा

2000- 2002- फादर जोसेफ मुस की ओर से पल्ली की पुनर्स्थापना

2002-2007- फादर बेनेदिक किड़ो

2007-2009- फादर जकरियस पूर्ति

2009-2013- फादर जोवाकिम जोजो

2013-2014- फादर सिरिल गुड़िरू

2014- 2018- फादर अल्फोस आइंद

2018-2022- फादर जॉर्ज बुड़

2022 से फादर जोवाकिम जोजो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola