किशोरी ने फांसी लगा दी जान
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

किशोरी ने अपने घर के नजदीक सड़क किनारे आम के पेड़ में गमछा के सहारे गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन
रनिया.
थाना क्षेत्र के डोंयगेर सरना टोली निवासी लगभग 17 वर्षीय किशोरी ने अपने घर के नजदीक सड़क किनारे आम के पेड़ में गमछा के सहारे गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. स्थानीय ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटका देखा. इसके बाद मृतक के परिजनों को जानकारी दी. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में रनिया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. खबर लिखे जाने तक किशोरी के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










