छत्रपति शिवाजी महाराज की मनी जयंती

Updated:
विज्ञापन

पटेल बीएड कॉलेज में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

कर्रा. पटेल बीएड कॉलेज में गुरुवार को वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ अनुराधा कुमारी ने शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की. इसके पश्चात शिक्षकों ने शिवाजी महाराज के जीवन, उनके आदर्शों और नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डाला. छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी. विद्यार्थियों ने शिवाजी महाराज के साहस, पराक्रम और संगठन शक्ति पर प्रभावशाली विचार रखे. पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का वातावरण बना रहा. इस अवसर पर प्राचार्य कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए. इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola