अंतर जिला महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

Updated:
विज्ञापन
अंतर जिला महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 14 सदस्यीय खूंटी की टीम गुमला के लिए रवाना हुई.

विज्ञापन

खूंटी.

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 14 सदस्यीय खूंटी की टीम गुमला के लिए रवाना हुई. टीम की कमान साक्षी कुमारी को सौंपी गयी है. प्रतियोगिता में खूंटी का पहला मैच सिमडेगा से 18 अप्रैल को होगा. टीम में साक्षी कुमारी (कप्तान), अचल मुंडा (विकेटकीपर), कशिश, दिव्या कुमारी, किरण उरांव, रिया कुमारी, काजल कुमारी, अंशिका सिंह, रिया कुमारी, प्रीति कुमारी, ऋषिका, निहारिका रिया कुजूर, अशी सिन्हा, साक्षी अनोखी एक्का शामिल हैं. टीम के रवाना होने से पहले जिला क्रिकेट एसोसिएशन पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. मौके पर खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवधेश कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार, अरुण मिश्रा, देवा हस्सा, उमाकांत मुंडा, टीम कोच मैनेजर विकास मिश्रा, अभिषेक सहदेव सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola