दिल का दौरा पड़ने से शिक्षक का निधन

सहायक शिक्षक गणेश पहान का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.
खूंटी. राज्यकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय अनिगड़ा के सहायक शिक्षक गणेश पहान का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. जानकारी के अनुसार स्कूल की ड्यूटी समाप्त कर अपनी निजी कार से तुपुदाना स्थित घर लौट रहे थे. इसी क्रम में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. बताया जाता है कि उनके निधन के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव खूंटी के जोबे गांव लाया गया था. जहां अचानक उनका पल्स चलने लगा. जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां से उन्हें रिम्स रेफर किया गया. रिम्स में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ तिवारी, आजापा शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कंडुलना, पांडेया प्रधान, चंद्रावती सारू, विभा, शोभा पूर्ति, अंजू कुमार, आशीष मांझी, बीरेंद्र मांझी सहित जिले के शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




