प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा मंच तक पहुंचा तमाड़ का लाल सुसार

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा मंच तक पहुंचा तमाड़ का लाल सुसार

तमाड़ के कक्षा दसवीं के छात्र सुसार हेम्ब्रम ने झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है.

विज्ञापन

तमाड़. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सलगाडीह, तमाड़ के कक्षा दसवीं के छात्र सुसार हेम्ब्रम ने झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. सुसार हेम्ब्रम ने हाल ही में प्रधानमंत्री आवास, नयी दिल्ली में आयोजित देश के प्रतिष्ठित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा में भाग लिया. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर परीक्षा की तैयारी और आत्मविश्वास बढ़ाने के महत्वपूर्ण मंत्र दिए. गौरतलब है कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस अत्यंत प्रतिष्ठित कार्यक्रम में झारखंड से केवल एक छात्र का चयन हुआ था और यह गौरव सुसार हेम्ब्रम को प्राप्त हुआ. यह उपलब्धि न सिर्फ छात्र के लिए बल्कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सलगाडीह, तमाड़ के लिए भी गर्व का विषय है. विद्यालय के प्राचार्य अभिजीत ने खुशी जताते हुए बताया कि यह दूसरी बार है, जब झारखंड से उनके विद्यालय के किसी छात्र को परीक्षा पे चर्चा जैसे राष्ट्रीय मंच पर भाग लेने का सौभाग्य मिला है. उन्होंने कहा कि सुसार हेम्ब्रम की इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम पूरे राज्य में रोशन हुआ है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा. प्राचार्य ने सुसार की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. वहीं विद्यालय परिवार, शिक्षक एवं छात्र इस सफलता पर हर्षित हैं.

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सलगाडीह, तमाड़ की कक्षा 10वीं का छात्र है सुसार हेम्ब्रम

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola