बाइक और साइकिल की टक्कर में छात्रा घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक और साइकिल की टक्कर में छात्रा घायल

प्रखंड के चेरवादाग मोड़ में सोमवार की दोपहर साइकिल और बाइक की आपस में भिड़ंत हो गयी.

विज्ञापन

कर्रा. प्रखंड के चेरवादाग मोड़ में सोमवार की दोपहर साइकिल और बाइक की आपस में भिड़ंत हो गयी. जिसमें राजकीय मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरूहप्पा, कर्रा की आठवीं की छात्रा अनिमा हेरेंज घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार छात्रा अनिमा हेरेंज रूकून छुट्टी होने के बाद अपनी साइकिल से अपने गांव लौट रही थी. तभी चेरवादाग मोड़ के पास एक अज्ञात बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें वह घायल हो गयी. इसी क्रम में खूंटी से कर्रा की ओर लौट रहे सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग मौके पर पहुंचे. उन्होंने अपनी गाड़ी रोक कर घायल छात्रा को उठाया और इलाज के लिए कर्रा सीएचसी पहुंचाया. जहां इलाज के बाद परिजनों के साथ छात्रा को घर भेजा गया. मौके पर कांग्रेस जिला सचिव परवेज खान, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप देवघरिया, कांग्रेस एसटी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अलेक्सियुस परधिया सहित अन्य भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola