कारा में सुरक्षा को सुदृढ़ करें : उपायुक्त
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

कारा सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में शुक्रवार को की गयी
विज्ञापन
खूंटी.
कारा सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में शुक्रवार को की गयी. बैठक में जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा परिसर में अनुशासन सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की. उपायुक्त ने उप-कारा खूंटी में लगाये गये सुरक्षा उपकरण, सीसीटीवी कैमरा और अन्य यांत्रिक उपकरणों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. उन्होंने सभी का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की संभावना नहीं हो. जेल में अनुशासन बनाये रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अधीक्षक उपकारा दिपेश कुमारी, डीएसपी मुख्यालय अखिल कुजूर, प्रोबेशन पदाधिकारी शांति भूषण सहित अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










