श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर मंदिरों में होगी विशेष पूजा

Updated:
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर मंदिरों में होगी विशेष पूजा

पूरे जिले में मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया जायेगा.

विज्ञापन

खूंटी. अयोध्या स्थित श्री राम लला मंदिर स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर खूंटी में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. पूरे जिले में मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया जायेगा. इस दिन सभी मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ का आयोजन किया जायेेगा. विशेषकर खूंटी के भगत सिंह चौक में स्थित हनुमान मंदिर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति भगत सिंह चौक के द्वारा पूजा का आयोजन किया जायेगा. जिसमें सुंदरकांड, महाआरती, भजन संध्या और भंडारा का आयोजन किया जायेगा. वहीं शहर के बेलाहाथी में श्रीराम मंदिर में महापूजन और भंडारा होगा. नेताजी चौक में सुंदर कांड, महाआरती, दीपदान और भंडारा का आयोजन होगा. मिश्रटोली स्थित दुर्गा मंदिर में विषेष पूजन का आयोजन किया जायेगा. शहर के तोरपा रोड स्थित हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजन और भंडारा का आयोजन होगा. बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश जायसवाल ने बताया कि पूरे भारत में 31 दिसंबर को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ को बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है. उन्होंने जिले के सभी सनातनियों से 31 दिसंबर को अपने निकटतम मंदिर में जाकर पूजा-पाठ करने और खुशियां मनाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola