लोकप्रिय जननायक थे सोमा मुंडा : अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
लोकप्रिय जननायक थे सोमा मुंडा : अध्यक्ष

अबुआ झारखंड पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

अबुआ झारखंड पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक सह श्रद्धांजलि सभा शुक्रवार को पड़हा राजा दिवंगत सोमा मुंडा के आवास पर किया गया. दिवंगत सोमा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. वहीं उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. अध्यक्ष रिलन एमन होरो ने कहा कि सोमा मुंडा एक लोकप्रिय जननायक थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन जल, जंगल और जमीन की लूट को रोकने में लगा दिया. इसके लिए वे गांव-गांव जाकर लोगों को संगठित कर आंदोलन करते थे. उनके शहीद होने से अबुआ झारखंड पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. इस अवसर पर पार्टी ने उनकी हत्या के मुख्य साजिशकर्ता सहित हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. वहीं उनके परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की. बैठक में अड़की के कोरवा क्षेत्र में 15 खूंटकट्टी मौजा की जमीन में सोना के खनन का विरोध किया गया. वहीं जल्द ही अबुआ झारखंड पार्टी द्वारा राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर उपाध्यक्ष अजय तोपनो, महासचिव मोनरेन तोपनो, विजय आइंद, एसटी एक्का, संजय कुजूर, फ्रैंकलीन धान सहित अन्य उपस्थित थे.

अबुआ झारखंड पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की हुई बैठकB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola