सार्वजनिक स्थानों में आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करेंः उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों में आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करेंः उपायुक्त

स्ट्रे डॉग्स की पहचान, नियंत्रण व प्रबंधन की कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन

खूंटी. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन को लेकर जिले के शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सालयों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संस्थागत परिसरों को स्ट्रे डॉग से मुक्त रखने और पूर्व में निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुपालन की समीक्षा को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में बैठक हुई. उपायुक्त ने सभी शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों सहित सार्वजनिक स्थलों पर आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि आम जनों की सुरक्षा सर्वोपरि है. इस दिशा में निर्धारित एसओपी का अक्षरशः पालन करें. अस्पतालों में डॉग बाइट के पश्चात दिये जाने वाले वैक्सीन की भी उपलब्धता सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने नगर पंचायत और पशुपालन विभाग को नियमित रूप से अभियान चलाकर स्ट्रे डॉग्स की पहचान, नियंत्रण और आवश्यक प्रबंधन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी करने के लिए कहा. बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी, नगर पंचायत प्रतिनिधि, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

स्ट्रे डॉग्स की पहचान, नियंत्रण व प्रबंधन की कार्रवाई का निर्देशB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola