रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण स्कूलों में परेशानी

Updated:
विज्ञापन
रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण स्कूलों में परेशानी

रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत का असर स्कूलों में भी नजर आने लगा है.

विज्ञापन

खूंटी. रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत का असर स्कूलों में भी नजर आने लगा है. स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने में परेशानी हो रही है. हालांकि यह स्थिति सभी जगह पर नहीं है. कुछ स्कूलों में स्थिति अभी तक सामान्य है. वहीं कुछ जगहों पर सिलिंडर के समाप्त होने के कारण लकड़ी का उपयोग शुरू कर दिया गया है. जिले के आवासीय विद्यालयों में भी गैस की किल्लत का असर दिखाई दे रहा है. खूंटी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाया जा रहा है. स्कूल की वार्डन प्रतिमा देवी ने बताया कि गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण मजबूरन लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है. इससे परेशानी हो रही है. बिरहू स्थित मॉडर्न स्कूल में गैस सिलिंडर समाप्त हो गया है. यहां लकड़ी से खाना बनाया जा रहा है. प्राचार्य सरिता किंडू ने बताया कि मध्याह्न भोजन में किसी प्रकार की बाधा न आये, इसके लिए लकड़ी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जुरदार खूंटी के प्रिंसिपल आरके सिंह ने बताया कि स्कूल में गैस सिलिंडर की वर्तमान में कोई कमी नहीं है. वहीं शहर के अंदर स्थित छात्रावास में भी गैस की किल्लत हो गयी है. जिसके कारण लकड़ी के चूल्हा का प्रयोग किया जा रहा है. कई आवासीय विद्यालयों में गैस सिलिंडर का स्टॉक अभी उपलब्ध है. पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कालामाटी और अड़की में गैस सिलिंडर की कमी नहीं हुई है. दोनों जगहों पर अभी तक सामान्य तरीके से खाना बन रहा है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola